इसके लिए विद्यार्थियों को बीस हजार रुपये प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस देने होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि इस विशेष अवसर का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फार्म आठ अप्रैल तक बिना लेट फीस के भरने होंगे।
बैच 2013-14 से 2016 बैच तक के बीसीए के छात्रों को परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट hpuniv.co.in पर उपलब्ध हैं। वहीं 2017-18 के बाद के बैच के विद्यार्थियों को एग्जाम पोर्टल nexams.hpushimla.in से अपना लाॅग इन आईडी उपयोग कर परीक्षा फार्म भरने होंगे और बीस हजार की फीस चुकानी होगी।