HPU ने दिव्यांग छात्रों की सुविधा के लिए नए सॉफ्टवेयर और उपकरण खरीदे

HPU SHIMLA

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न शैक्षणिक विभागों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नए सॉफ्टवेयरों की खरीद की है। कई आधुनिक व अपडेटेड सॉफ्टवेयर के अलावा विश्वविद्यालय उपकरण भी खरीदे हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस स्मार्ट असिस्टैंट डिवाइस भी शामिल हैं।

 

इसके अलावा किबो-डब्ल्यू, डेजी प्लेयर ईवीओई-वीवी, एनवीडीए सॉफ्टवेयर, सारथी स्मार्ट असिस्टैंस एड तथा अन्य आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस टूल्स भी शामिल हैं। इनकी मदद से दिव्यांग विद्यार्थियों को डिजिटल सामग्री पढ़ने, समझने और शोध कार्य करने में सुविधा मिलेगी। अब इनके इस्तेमाल को लेकर दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

हाल ही में खबरों में रहा “Hoya dawodiensis” क्या है?

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!