राज्य सरकार करूणामूलक आधार पर नौकरी का इंतजार कर रहे परिवारों को शीघ्र राहत देने जा रही है। इसके लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। इसमें आय बढ़ाने व जिनके माता-पिता नहीं हैं, उन्हें इस नौकरी में प्राथमिकता देने की सिफारिश की गई है। शिक्षा मंत्री ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इसमें मुख्यमंत्री की ओर से आदेश जारी किए जा सकते हैं।
इस दौरान मामले पर आए कई आवेदन रिजैक्ट भी किए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में जिन विषयों को लेकर सहमति बनी है, उसकी रिकैमडेशन भेज दी गई है। ऐसे माना जा रहा है कि शीघ्र इस मामले पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होगी। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जा सकती है। गौर हो कि बीते लंबे समय से युवा करूणामूलक नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।
HP News: नर्स भर्ती में कोरोना वॉरियर्स को देंगे प्राथमिकता, CM का ऐलान



