HP Cabinet : स्कूलों में 805 प्रधानाचार्यों की होगी पदोन्नति, काॅलेजों में नए कार्यक्रम
HP Cabinet : मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने धर्मशाला, नादौन, चायलकोटी तथा जिला शिमला के टिक्कर स्थित राजकीय महाविद्यालयों में चार वर्षीय एकीकृत बीएड कार्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी है।
इसके अतिरिक्त जिला शिमला में राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में दो वर्षीय बीपीएड कार्यक्रम शुरू करने और लोहराब स्थित फाइन आर्ट्स कॉलेज में नए विषय शुरू करने तथा कांगड़ा जिला के हरिपुर गुलेर स्थित महाविद्यालय को फाइन आर्ट्स महाविद्यालय में परिवर्तित करने का भी निर्णय लिया गया है।
स्कूलों में 805 प्रधानाचार्यों की होगी पदोन्नति
बैठक में सरकारी स्कूलों के 805 प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के लिए डीपीसी आयोजित करने को भी स्वीकृति दी गई जिसकी अध्यक्षता सचिव (शिक्षा) करेंगे।



