हिमचाल प्रदेश सरकार ने 24 एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 14 उपमंडलाधिकारियों के स्टेशन बदले गए हैं। ओशीन शर्मा को एसडीएम शिमला शहरी और शिल्पी बेक्टा को एडीएम कांगड़ा नियुक्त किया गया है। मंजीत शर्मा को फिर शिमला ग्रामीण में एसडीएम लगाया गया है जबकि मोहित रतन को धर्मशाला में बतौर एसडीएम नियुक्ति दी गई है। मंगलवार शाम को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।
धर्मेश कुमार के पास डोडरा क्वार का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा को एडीएम भरमौर, सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा अरुण कुमार को एसडीएम ज्वाली, एसडीएम शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर को आरटीओ सोलन, एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता को एसडीएम कुमारसेन लगाया गया है।
एसडीएम शिमला शहरी भानु गुप्ता को संयुक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा को जिला पर्यटन अधिकारी मंडी, संयुक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति मंजीत शर्मा को एसडीएम शिमला ग्रामीण, एसडीएम उदयपुर मनोज कुमार तीन को एसडीएम देहरा, सहायक सचिव ऊर्जा अमित कलथैक को एसडीएम आनी के पद पर नियुक्ति दी गई है।
Himachal Pradesh government has transferred 24 HAS officers.



