सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन पर अब तक प्रदेश सरकार ने 848 करोड़ की राशि खर्च की है। इस रेललाइन की कुल लागत करीब 10 हजार करोड़ है। इसमें से भू-अधिग्रहण पर 12 सौ करोड़ खर्च होंगे। 52 करोड़ की राशि केंद्र सरकार ने दी है। वहीं, प्रदेश सरकार एक हजार 150 करोड़ की राशि वहन करेगी। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने रेलवे के लिए 392 करोड़ की राशि मुहैया करवाई है।
सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट पेश किया। इसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रेलवे के विस्तार को लेकर कहा कि प्रदेश में रेल विस्तार कार्यों को सरकार द्वारा गति दी जा रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि रेलवे के प्रोजेक्टों को और गति प्रदान की जाए, ताकि प्रदेश की जनता को और बेहतर और सस्ता सफर मिल सके। प्रदेश में भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन का कार्य जोरों पर है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here



