हिमाचल प्रदेश में अब विकास खंड अधिकारी पंचायतों में विकास कार्यों के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले रेत, बजरी, पत्थरों के टेंडर आमंत्रित करेंगे। इससे पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से अपने स्तर पर ही रेत, बजरी, पत्थरों के टेंडर आमंत्रित किए जाते रहे हैं। विकास खंड अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेवारी के बाद अब सुपरिटेंडेंट की अगुवाई में एक कमेटी का गठन होगा। कमेटी में सुपरिडेंट, अकाउटेंट, कनिष्ठ अभियंता, दो पंचायत प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।
कमेटी रेत, बजरी, पत्थरों के दाम का पता लगाएगी। इसके बाद कार्यों संबंधी टेंडर आमंत्रित करने पर कमेटी की ओर से दर्शाएं गए सामान की कीमतों से भी कम दर वाले वेंडरों को ही टेंडर मिल सकेंगे। पंचायतों में होने वाले कार्यों में पारदर्शिता लाने समेत जनता के पैसे की फिजूलखर्ची को रोकने को लेकर निदेशालय की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है।



