हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक बड़ी पहल की है। मई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और वरिष्ठ अधिकारी लंदन के Cambridge University का दौरा करेंगे। हाल ही में हुए एमओयू के तहत 12 जिलों के 33,300 शिक्षकों को आधुनिक मूल्यांकन और शिक्षण तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसी समझौते के तहत पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसरों की एक टीम कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की यात्रा पर जा रही है। इस दौरान कुछ विधायक भी उनके साथ होंगे। यह दौरा हाल ही में साइन किए गए एमओयू के तहत किया जा रहा है,
जिसमें हिमाचल सरकार ने कॉन्विजीनियस के साथ मिलकर भागीदारी की है। इस एमओयू के अंतर्गत प्रदेश के सभी 12 जिलों के कुल 33,300 शिक्षकों को आधुनिक शैक्षणिक तरीकों और मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा चार मुख्य मॉड्यूल्स पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Himachal: प्रदेश को Mid-Day Meal Scheme के तहत 114 करोड़ रुपये मंजूर



