Himachal Budget 2025: हिमाचल में एक अप्रैल से सभी 18,925 आंगनवाड़ी केंद्रों को आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल के रूप में नामित किया जाएगा। इन आंगनवाड़ी केंद्रों को नजदीकी स्कूलों में को-लोकेट किया जाएगा। इन स्कूलों में तीन से छह साल के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में ये घोषणा की है।
यह शिक्षा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा एससीईआरटी सोलन द्वारा विकसित पूर्व प्राथमिक पाठयक्रम नेशनल इंस्टीटयूट फॉर पब्लिक कॉर्पोरेशन एंड चाइल्ड नई दिल्ली द्वारा विकसित आधारशिला राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के अनुसार प्रदान की जाएगी। वहीं प्रदेश में बीपीएल परिवार से संबध रखने वाले बेटियों का सरकार बीमा करवाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में घोषणा की कि बीपीएल परिवार में जन्म लेने वाली दो बालिकाओं के लिए इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना शुरू की जाएगी। ये पूरी तरह नई योजना है। इसमें बालिका के जन्म पर 25000 रूपये की राशि बीमा कंपनी में जमा करने की व्यवस्था होगी, साथ ही बालिका के माता-पिता को जीवन बीमा का लाभ भी देय होगा जो कि प्रति अभिभावक दो लाख रूपये होगा। बीमा की मैच्योरिटी पर देय राशि बालिका को 18 या उसकी स्वेच्छा से 27 वर्ष तक की आयु तक दिए जाने का प्रावधान होगा।
प्रदेश में बनेंगे 13 वर्किंग वुमैन हॉस्टलउ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि काम-काजी महिलाओं की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के मकसद से 2025-2026 में 132 करोड़ रुपए की लागत से सोलन, नीरी, दरुही, पालमपुर, लुथान, बद्दी, गगरेट, नगरोटा बगवां, चनौर इंडस्ट्रियल एरिया और मेडिकल डिवाइस पार्क सोलन में कुल 13 वर्किंग हॉस्टल बनेंगे।
प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं में हुई इसके अतिरिक्त प्रदेश में वर्षों से चल रहे पूरक पोशाहार कार्यक्रम में भी बदलाव किए जाएंगे। इसमें एक नई योजना इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना भी शुरु होगी। इस योजना के तहत हर आंगनवाड़ी में पूरक पोषााहार को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए विषेशज्ञों की राय से पूरक पोषाहार को लाभार्थियों में आबंटित किया जाएगा। इस योजना पर हर साल 65 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here



