हिमाचल प्रदेश में गत दो साल में अवैध खनन के 21,182 मामले पकड़े गए हैं। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पुलिस, उद्योग और वन विभाग के अधिकारियों की ओर से यह कार्रवाई की गई।
पुलिस विभाग ने 13226, उद्योग विभाग ने 7465 और वन विभाग ने 491 मामले पकड़े हैं। जिला बिलासपुर में 1151, चंबा में 1335, हमीरपुर में 2030, कांगड़ा में 2785, नूरपुर में 1930, किन्नौर में 284, कुल्लू में 1360, लाहौल-स्पीति में 230, मंडी में 2591, शिमला में 490, सिरमौर में 2617, सोलन में 2197 और ऊना में 2182 मामले अवैध खनन के पकड़े गए।
HP News : हिमाचल में हो रहा 11522 मेगावाट बिजली उत्पादन
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here



