Himachal Doctor Paramedical Staff : हिमाचल में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ को बदलने की तैयारी

doctor i

Himachal Doctor Paramedical Staff: हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इधर से उधर किए जाने की तैयारी चल रही है। मेडिकल कॉलेजों के बाद अब जोनल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त स्टाफ को बदला जाएगा। इन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ, टेक्निशियन को उन अस्पतालों में भेजा जाएगा, जहां काफी समय से पद रिक्त चल रहे हैं।

 

हिमाचल के दूर दराज क्षेत्रों के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी चल रही है। यहां के लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, जोनल या सिविल अस्पताल इलाज के लिए आना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने हिमाचल के हर प्राथमिक, सामुदायिक और सिविल अस्पतालों में स्टाफ की कमी को दूर करने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य को लेकर सरकार एक के बाद एक जनहित के फैसले ले रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!