अर्की भीषण अग्निकांड: 10 के जिंदा जलने की आशंका, एक शव और पांच के अवशेष मिले, तलाश जारी

Arki massive fire

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर-06 में रविवार देर रात भीषण अग्निकांड में पांच भवन और आठ दुकानें जलकर राख हो गए। अग्निकांड में 10 लोगों के जिंदा जलने की आशंका है। 10 वर्षीय एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। पांच लोगों के जले हुए अवशेष मिले हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। चार लोग अभी तक लापता हैं। नौ लोग नेपाल और एक बच्चा बिहार का है। इनमें दो दंपती और उनके पांच बच्चे शामिल हैं। एनडीआरएफ, प्रशासन की टीमें जेसीबी लगातार मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

अर्की भीषण अग्निकांड
अर्की भीषण अग्निकांड

सर्च ऑपरेशन में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले पांच मंजिला भवन में ऊपरी मंजिल में आग लगी और फिर साथ लगते पांच भवन आग की चपेट में आ गए। इसमें आठ दुकानें भी जलकर राख हो गईं। इनमें दो कपड़े, एक मन्यारी, एक घड़ी, दो जूते की दुकानें, एक बैग दुकान और एक टेलर की दुकान शामिल हैं। यूको बैंक की ब्रांच तक भी लपटें पहुंची मगर उसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलने पर सुबह करीब 4:30 बजे अग्निशमन विभाग की चार टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में करीब नौ घंटे लगे। दोपहर करीब 1:30 बजे आग पर काबू पाया गया।

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी में संलिप्त पुलिस कर्मियों की संपत्ति की होगी जांच

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!