स्कूलों में चलाया जा रहा किशोर शिक्षा कार्यक्रम : धनी राम शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य एड्स नियंत्रण समिति राज्यभर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्थापित 471 रेड रिबन क्लबों के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसके साथ ही स्कूलों में किशोर शिक्षा कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्कूल से बाहर के युवाओं में एचआईवी के प्रति जागरुकता लाने के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन भी मिलकर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हरीश जनारथा और मोहन लाल ब्राक्टा, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Himachal: स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिखाई झंडी



