सक्षम गुड़िया बोर्ड (Saksham Gudiya Board)
पृश्ठभूमिः- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं को सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक दृष्टि से सशक्त बनाने हेतु सक्षम गुड़िया बोर्ड हि.प्र. का गठन किया गया। बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में हि.प्र. सरकार का पहला सार्थक प्रयास है, यह बोर्ड न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे भारत वर्ष में बालिकाओं को सक्षम बनाने के लिए हि.प्र. सरकार द्वारा पहला बोर्ड गठित किया गया है।
[the_ad id=”1301″]

बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा बालिकाओं/महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को सूचिब कर समय-समय पर समिक्षा/अनुश्रवण करना शामिल होगा। दिनांक 31 जुलाई 2018 को सक्षम गुड़िया बार्ड के गठन की अधिसूचना जारी की गई तथा श्रीमती रुपा शर्मा को सक्षम गुड़िया बार्ड का पहला उपाध्यक्ष हि.प्र. सरकार द्वारा नामित किया गया।
उद्देश्यः-
1. बालिकाओं/ किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार को सिफारिश भेजना।
2. बालिकाओं/ किशोरियों की सुरक्षा से संबधित नियमों, नीतियों और कार्यक्रमों पर प्रदेश सरकार को अनुशंसा भेजना।
3. बालिकाओं/ किशोरियों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समय-समय पर समीक्षा करना।
4. बालिकाओं / किशोरियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार अपराधों को रोकने हेतु प्रदेश सरकार को सुझाव भेजना।
[the_ad id=”1304″]
अवधि / बैठकः सक्षम गुड़िया बोर्ड हि.प्र. की अवधि 3 वर्ष निर्धारित की गई है व बोर्ड द्वारा वर्ष में 2 बार बैठक किया जाना आवश्यक है।
सम्पर्कः एस०आर०सी०डब्ल्यू०, निदेशालय महिला एवं बाल विकास हि.प्र. ।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here