Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हिमाचल न्यूज़
  • करंट अफेयर्स
  • हिमाचल अध्ययन
  • सामान्य ज्ञान
BOLTA HIMACHAL bolta himachal Bolta Himachal

हिमाचल की ताज़ा खबरें

BOLTA HIMACHAL bolta himachal Bolta Himachal

हिमाचल की ताज़ा खबरें

  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हिमाचल न्यूज़
  • करंट अफेयर्स
  • हिमाचल अध्ययन
  • सामान्य ज्ञान
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • हिमाचल न्यूज़
  • करंट अफेयर्स
  • हिमाचल अध्ययन
  • सामान्य ज्ञान
Subscribe
Close

Search

Trending Now:
Himachal News Today Himachal News Himachal Pradesh News Himachal News Today Latest Himachal News Himachal Breaking News Himachal Hindi News HP News Today Himachal Samachar Himachal News Live Himachal Government News Himachal Politics News Himachal Weather News Himachal Education News Himachal Jobs News Shimla News Kangra News Dharamshala News Bolta Himachal
Home/हिमाचल न्यूज़/हिमाचल में दिवाली के बाद गिरेगी बर्फ! चार जिलों में 13 नवंबर तक बारिश का अलर्ट
weather
हिमाचल न्यूज़

हिमाचल में दिवाली के बाद गिरेगी बर्फ! चार जिलों में 13 नवंबर तक बारिश का अलर्ट

By Bolta Himachal
07/11/2026
0

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में दीपावली का त्योहार बीतने के बाद अब पहाड़ों पर बर्फबारी का इंतजार खत्म हो सकता है। प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 10 से 13 नवंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर और बढऩे के आसार हैं।

 10 से 13 नवंबर तक 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 और 11 नवंबर को प्रदेश के मध्यवर्ती और उच्च पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 12 और 13 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढऩे की संभावना है। इन दो दिनों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

 

मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिलों के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी की संभावना जताई है। शिमला और मनाली में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। हालांकि, इस अवधि के लिए प्रदेश में कोई मौसम अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है। दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में 10 से 13 नवंबर के बीच मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इससे पहले 8 और 9 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

 

 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली है। शिमला और मनाली में भी दिन के समय मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। शनिवार को प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Himachal Cabinet Meeting: विधानसभा सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों पर नजर

Tags:

Bolta Himachalhimachal pradesh newsHimachal WeatherHimachal Weather UpdateRain Alert HimachalSnowfall Alert HimachalWeather Forecast Himachalमौसम विभागहिमाचल न्यूज़हिमाचल बारिश अलर्टहिमाचल में बर्फबारीहिमाचल मौसमहिमाचल मौसम अपडेट
Author

Bolta Himachal

Follow Me
Other Articles
CABINET
Previous

Himachal Cabinet Meeting: विधानसभा सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों पर नजर

school teacher
Next

हिमाचल में 1200 JBT शिक्षकों की होगी भर्ती, नियुक्ति की फाइल CM को भेजी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Cookies Policy
  • Home
    • Himachal News
  • Terms and Conditions
  • FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
  • Profile
  • Q&A

Recent Posts

  • हिमाचल में 1200 JBT शिक्षकों की होगी भर्ती, नियुक्ति की फाइल CM को भेजी
  • हिमाचल में दिवाली के बाद गिरेगी बर्फ! चार जिलों में 13 नवंबर तक बारिश का अलर्ट
  • Himachal Cabinet Meeting: विधानसभा सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों पर नजर
  • Accident: सिरमौर में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, 9 घायल और एक की मौत
  • हिमाचल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी जीत, BBMB देगा 55 करोड़ यूनिट बिजली

RSS feed: Bolta Himachal Bolta Himachal

  • Accident: सिरमौर में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, 9 घायल और एक की मौत
  • हिमाचल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी जीत, BBMB देगा 55 करोड़ यूनिट बिजली
  • हिमाचल के 300 से अधिक स्कूल बनेंगे CBSE स्कूल, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान
  • हिमाचल में प्री-प्राइमरी प्रवेश के लिए अब इंटरव्यू नहीं, अधिसूचना जारी
  • हिमाचल में फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का मामला, पूर्व JE समेत 3 पर FIR
  • हिमाचल में वाटर कैरियर और चपरासी होंगे नियमित, सरकार ने जारी किए निर्देश
  • हिमाचल में जमीन खरीदना-बेचना नहीं होगा आसान, रेरा डिफाल्टरों पर शिकंजा

Categories

Archives

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Copyright 2026 — Bolta Himachal. All rights reserved. {www.boltahimachal.com}