हिमकेयर में बढ़ेगा स्वास्थ्य कवच, सरकार देगी 10 लाख तक का कवर

HIM CARE

हिमाचल सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य सुरक्षा योजना हिमकेयर अब नए बीमा मॉडल और बढ़े हुए स्वास्थ्य कवर के साथ सामने आने जा रही है। सरकार ने योजना के तहत प्रति परिवार सालाना स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का प्रस्ताव तैयार किया है। नए मॉडल में पांच लाख रुपए का बेसिक कवर और पांच लाख रुपए का टॉप-अप कवर होगा। इससे प्रदेश के करीब 10 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार देगी 10 लाख तक का कवर

नई व्यवस्था में केवल स्वास्थ्य कवर ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि हिमकेयर के संचालन और निगरानी का तरीका भी बदलेगा। फर्जी अस्पतालों, फर्जी बिलिंग, डुप्लीकेट क्लेम और सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए बीमा कंपनी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग आधारित डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम अनिवार्य किया गया है। यह सिस्टम क्लेम के पैटर्न की रियल टाइम निगरानी करेगा और संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल अलर्ट जारी करेगा। नई पॉलिसी में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी बढ़ाने की तैयारी है।

टेंडर में मल्टी स्पेशियलिटी और टर्शियरी केयर अस्पतालों को सूचीबद्ध करने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही 280 से अधिक दवाओं और विभिन्न सर्जरी के खर्च को बड़े स्तर पर कवर करने का प्रस्ताव है। इम्पैनल्ड सरकारी और निजी अस्पतालों में लाभार्थियों को कैशलेस उपचार की सुविधा जारी रहेगी। प्रदेश के बाहर सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती से पहले और बाद के निर्धारित खर्चों का लाभ भी प्रस्तावित व्यवस्था में जारी रहेगा। नई व्यवस्था के तहत प्रस्तावित मॉडल में सालाना प्रीमियम 2,000 से 10,000 रुपए के बीच रखा जा सकता है।

परिवार की सालाना आय को प्रीमियम तय करने का प्रमुख आधार बनाने की तैयारी है। इसके लिए चार अलग-अलग प्रीमियम स्लैब प्रस्तावित किए गए हैं। हालांकि किस आय वर्ग के परिवार को कितना प्रीमियम देना होगा, इसकी अंतिम दर अभी तय नहीं हुई है। अंतिम प्रीमियम टेंडर प्रक्रिया और सरकार के निर्णय के बाद स्पष्ट होगा।

हिमकेयर योजना में कितना स्वास्थ्य कवर मिलने की तैयारी है?

हिमाचल प्रदेश सरकार हिमकेयर योजना के तहत स्वास्थ्य कवर को बढ़ाकर <strong

हिमकेयर योजना में नया स्वास्थ्य कवर कितना होगा?

हिमाचल सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य सुरक्षा योजना हिमकेयर अब नए बीमा मॉडल और बढ़े हुए स्वास्थ्य कवर के साथ सामने आने जा रही है। सरकार ने योजना के तहत प्रति परिवार सालाना स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का प्रस्ताव तैयार किया है। नए मॉडल में पांच लाख रुपए का बेसिक कवर और पांच लाख रुपए का टॉप-अप कवर होगा। इससे प्रदेश के करीब 10 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!