मुख्यमंत्री के निर्देशों पर HPU की फीस में 10% की कटौती

HPU SHIMLA

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के विद्यार्थियों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अधिसूचित और लागू विभिन्न प्रकार की फीस में 10 फीसदी कमी करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही छात्रावासों की बढ़ाई गई फीस को भी वापस लेने का फैसला किया गया है। अब छात्रावासों में पूर्व में लागू फीस संरचना ही प्रभावी रहेगी।

फीस में कमी को लेकर विश्वविद्यालय में गठित उच्च स्तरीय समिति ने विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के बाद अपनी सिफारिशें तैयार की थीं। विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने समिति की ओर से तैयार प्रारूप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार फीस में आवश्यक कटौती का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से विद्यार्थियों पर पड़ रहा आर्थिक बोझ कम होगा और उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने में मदद मिलेगी। समिति की सिफारिशों के अनुसार पुनर्मूल्यांकन शुल्क में भी बड़ी कटौती की गई है।

 

हिमाचल प्रदेश में 2016 से अनुबंध पर तैनात TGT शिक्षकों को संशोधित वेतन लाभ

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!