हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने मंगलवार को नई दिल्ली में संयुक्त सचिव श्रम एवं रोजगार आशुतोष एटी पेडणेकर से भेंट कर लेबर चौक, मनरेगा श्रमिक, सेस पोर्टल और प्रशासनिक व्यय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान संयुक्त सचिव ने कहा कि प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड को लेबर चौक और सेस पोर्टल से संबंधित पूरी सहायता प्रदान की जाएगी।
साथ ही बोर्ड को एक एक विशेषज्ञ टीम भी उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं,मनरेगा के अंतर्गत नए कानून में जो राशि 90:10 के अनुपात से व्यय होनी है, उसे केंद्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर करने पर विचार किया जाएगा। नरदेव कंवर ने कहा कि प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेशों की तर्ज पर केंद्रीय लाभ प्रदान किए जाएं। संयुक्त सचिव ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। नरदेव सिंह कंवर ने वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार प्रशासनिक व्यय को बढ़ाने का भी आग्रह किया। इस पर संयुक्त सचिव से अलग से प्रस्ताव भेजने और उसके मुताबिक राशि बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
Himachal Sports Quota Jobs: 3 फीसदी खेल कोटे से 2024 से अब तक 99 खिलाड़ियों को दी नौकरी



