Himachal Sports Quota Jobs: 3 फीसदी खेल कोटे से 2024 से अब तक 99 खिलाड़ियों को दी नौकरी

cm sukhu

Himachal Sports Quota Jobs: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए रोजगार में 3 फीसदी खेल कोटा निर्धारित किया है। इसके तहत वर्ष, 2024 से अब तक 99 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 68 खंडों में युवा स्वयंसेवी नियुक्त करने के साथ-साथ प्रत्येक जिला मुख्यालय में भी एक स्वयंसेवक तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय में कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में 4 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि नादौन में लगभग 9,735 वर्ग मीटर क्षेत्र में 112.49 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर बहुद्देश्यीय खेल परिसर निर्मित किया जा रहा हैै। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार आधुनिक सुविधाएं, पुरस्कार राशि, बेहतर डाइट मनी और रोजगार के अवसर सृजित कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है। इसके अलावा खिलाड़ियों की डाइट मनी में बढ़ौतरी की गई है।

हिमाचल प्रदेश में बस अड्डों पर यात्रियों को किफायती दरों पर मिल सकेगी रहने की जगह

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!