हिमाचल प्रदेश में बस अड्डों पर यात्रियों को किफायती दरों पर मिल सकेगी रहने की जगह

HRTC

हिमाचल के बस अड्डों पर अब जल्द ही निगम प्रबंधन यात्रियों को ठहरने की सुविधा भी प्रदान करेगा। अकसर कई बार यात्री बस अड्डों में किसी न किसी वजह से फंस जाते हैं और रात को बस अड्डे या आसपास कहीं होटल लेकर रहना पड़ता है। वहीं अन्य वजहों से भी बस अड्डों पर रुकना पड़ता है। ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन चयनित बस अड्डों पर यात्री निवास के रूप में ‘अतिथि कक्ष’ स्थापित करेगा।

 

ये अतिथि कक्ष डोर मैटरी के रूप में भी बनाए जा सकते हैं। वहीं सस्ती दरों पर ये अतिथि कक्ष यात्रियों को मुहैया करवाए जाएंगे। यात्रियों को यह सुविधा देने के लिए अभी हाल में ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई निदेशक मंडल व बस अड्डा एवं विकास प्राधिकरण की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इस पर निगम कार्य शुरू करेगा।

 

Weather in Himachal: 6 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!