Weather in Himachal: 6 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी

weather

Weather in Himachal: बर्फबारी व बारिश से सूखे गुजर रहे दिसम्बर माह के बीच में अब आगामी 4 दिनों तक प्रदेश के 6 जिलों में घने कोहरे का यैलो और 1 जिले में ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। एक ओर जहां ऊंचे और जनजातीय इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ पारा माइनस में पहुंच गया है, वहीं निचले और मैदानी जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन मैदानी व निचले इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमौर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी बताई है। इनमें बिलासपुर के भाखड़ा बांध जलाशय इलाकों में घने कोहरे का ऑरैंज अलर्ट व अन्य जिलों में यैलो अलर्ट रहेगा।

 

राज्य में 28 व 30 दिसम्बर को उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है, क्योंकि 27 दिसम्बर की रात्रि से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन हिल स्टेशनों शिमला और मनाली में एक हफ्ते तक बर्फबारी होने के आसार नहीं हैं। 29 दिसम्बर को फिर मौसम साफ रहने का अनुमान है।

[the_ad id=”1305″]

 

बारिश-बर्फबारी न होने से राज्य में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है।मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन निचले जिलों में घने कोहरे का व्यापक असर देखा गया। बिलासपुर में बेहद घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता घटकर केवल 20 मीटर तक रह गई, जबकि सुंदरनगर में घने कोहरे के कारण दृश्यता 70 मीटर और मंडी में करीब 200 मीटर रिकॉर्ड की गई।

 

Himachal News: HRTC पैंशनरों को नहीं मिली पैंशन

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *