Jan Sankalp: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी में आज जन सुनामी आई है। इससे साफ है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार के तीन साल को जनता का भरपूर सहयोग मिला। आज की रैली उनके लिए भी चेतावनी है जो सोचते हैं कि घर बैठे ही सत्ता हासिल कर लेंगे। कहा कि हम उस पार्टी के वारिस हैं, जिसने हिमाचल बनाया है। इंदिरा गांधी का आशीर्वाद नहीं मिला होता तो भी हम यहां इस समारोह को न मना रहे होते।
उन्होने कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही हिमाचल बना और नेहरू-गांधी परिवार की बदौलत प्रदेश आगे बढ़ा और पूर्ण राज्यत्व का दर्जा मिला। हिमाचल को बनाने में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाईएस परमार की भूमिका रही। भाजपा हिमाचल को बनाने की विरोधी थी। वीरभद्र सिंह ने लंबी पारी खेली, जो प्रदेश में विकास हुआ है यह उनकी बदौलत है। आज सुक्खू सरकार इसे आगे बढ़ा रही है।
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Jan Sankalp



