Railway gave a big honor to cricketer Renuka Thakur, appointed her as OSD

big honor to cricketer Renuka Thakur

रेलवे ने क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को दिया बड़ा सम्मान, OSD बनाया

विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रही क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर को रेलवे ने अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ स्नेह राणा व प्रतिका रावल को भारतीय रेलवे में ऑफिसर आन स्पेशल ड्यूटी स्पोर्ट्स(ओएसडी) के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि ये तीनों क्रिकेटर पहले से ही भारतीय रेलवे परिवार का हिस्सा रही हैं। भारतीय रेलवे द्वारा अब विश्व कप विजेता महिला टीम की इन तीनों खिलाड़ियों को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर दिया है।

ए ग्रेड अधिकारी के समान रैंक व सुविधाएं 

इन्हें अब ए ग्रेड के अधिकारियों के समान रैंक व सुविधाएं भी मिलेंगी। रेणुका सिंह ठाकुर सहित इन तीनों खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ प्रशासन में भी अहम पदों पर जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिलेगा। भारतीय रेलवे का यह निर्णय उनकी असाधरण उपलब्धियों को देखते हुए सम्मानजनक करियर का अवसर प्रदान करना है।

 

Renuka Singh Thakur, a cricketer who was part of the World Cup-winning Indian team, has been appointed as an officer by the Railways. Along with her, Sneh Rana and Pratika Rawal have been appointed as Officers on Special Duty (OSD) in the Indian Railways.

Himachal Pradesh Assembly winter session: सुक्खू और जयराम ठाकुर आमने-सामने, जहां मातम है वहां नाच का जश्न नहीं

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!