Himachal Assembly: 58 साल वाली पक्की नौकरी कितनों को दी, सदन में नोकझोंक

Himachal Assembly Winter Session

Himachal Assembly: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन मंगलवार को रोजगार से जुड़े प्रश्न का उत्तर न मिलने पर विपक्ष ने नाराजगी व्यक्त की। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। सरकार ने उत्तर में बताया कि सूचना एकत्र की जा रही है, जिस पर विपक्ष ने कहा कि यह स्थगित प्रश्न है और इस सत्र में भी उत्तर नहीं मिला।

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूछा कि क्या सरकार इसी सत्र में यह सूचना मुहैया करवाएगी? उन्होंने आरोप लगाया कि यह नौजवानों के साथ खिलवाड़ है।

 

58 साल वाली पक्की नौकरी कितनों को दी

चुनाव से पहले कांग्रेस नेता युवाओं को पक्की 58 साल वाली नौकरी देने का वादा कर चुके थे। पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरी और पांच साल में पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का प्रलोभन दिया गया था। अब तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन सरकार के पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।

HP Compassionate Jobs: हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक नौकरियों पर विपक्ष ने घेरी सरकार

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!