सिरमौर के Jarwa Juneli Panchayat प्रधान पद से निष्कासित

SIRMOUR

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 5 वर्षों के दौरान 22 पंचायत प्रतिनिधियों को निलंबित एवं निष्कासित किया गया है। शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली की प्रधान आशा देवी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली के प्रधान पद से तत्काल हटाने के आदेश जारी किए है।

 

छह वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत के पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) करने के भी आदेश जारी किए है। उपायुक्त ने यह भी आदेश जारी किए है कि वह दुरुपयोग की गई 12,99,607 रुपये की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

 

इसके अतिरिक्त उनके पास ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली की नकद राशि या पंचायत अभिलेख या अन्य कोई स्टोर स्टॉक का सामान हो तो उसे भी प्रधान पद की मोहर के साथ तुरंत सचिव, ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली को सौंपना सुनिश्चित करें।

 

किस राज्य में ‘Sardar@150 Unity March’ नाम से राष्ट्रीय पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!