Portronics launches wireless power bank in India
Portronics ने भारत में अपना नया 10000mAh मैग्नेटिक Wireless Power Bank Revvo लांच कर दिया है। इस पावरबैंक की खासियत यह है कि यह आपके मोबाइल के पीछे चिपक जाएगा। इसे खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो ज्यादा स्मूथ, तेज और असली वायरलेस चार्जिंग चाहते हैं।
[the_ad id=”1301″]
कंपनी के मुताबिक Revvo का फोकस फास्ट चार्जिंग, बेहतर पोर्टेबिलिटी और पूरी तरह केबल-फ्री एक्सपीरियंस पर है। इसमें 22.5W (QC) और 20W (PD) वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें डिटैचेबल Type-C to Type-C केबल है, जो पावर बैंक के अंदर ही लगे स्लॉट में फिट रहती है। Revvo एक MagSafe स्टैंड की तरह भी काम करता है।

कीमत की बात करें तो Portronics Revvo की भारत में कीमत 1,549 रुपए रखी गई है। यह तीन कलर ऑप्शन – Black, Blue और Mocha में उपलब्ध है। कंपनी Revvo पर 12 महीने की वारंटी दे रही है। यह डिवाइस Portronics की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और जल्द ही ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर भी पहुंचेगा।
Revvo का सबसे बड़ा फीचर है इसका 15W Magnetic Wireless Charging, जो MagSafe-सपोर्टेड स्मार्टफोन्स पर एकदम मजबूती से लॉक होकर चार्जिंग देने का दावा करता है।
[the_ad id=”1305″]
यह सेटअप पूरी तरह वायरलेस है, यानी फोन पर न केबल झूलती रहेगी और न पॉकेट में उलझेगी। नए पावरबैंक में मैट फिनिश, कॉम्पैक्ट बॉडी और राउंडेड एजेस दिए गए हैं। इसमें मेटल किकस्टैंड है और केबल के लिए एक खास स्लॉट बनाया गया है।
Portronics Revvo 22.5W (QC) और 20W (PD) वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। एक और बढ़िया चीज है इसकी डिटैचेबल Type-C to Type-C केबल, जो पावर बैंक के अंदर ही लगे स्लॉट में फिट रहती है। इससे यूजर्स को एक्स्ट्रा केबल कैरी करने का झंझट नहीं करना होगा।
[the_ad id=”1304″]
Revvo में 10000mAh की हाई-डेंसिटी ली-पॉलिमर बैटरी है। इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले भी फिट किया गया है, जो बैटरी का सटीक स्टेटस दिखाने का दावा करता है। Revvo एक MagSafe स्टैंड की तरह भी काम करता है। यूजर्स वीडियो कॉल, स्ट्रीमिंग या ब्राउजिंग एकदम हैंड्स-फ्री कर सकते हैं और फोन साथ ही चार्ज भी होता रहेगा।