किसान परेशान : एनपीके खाद की बोरी बढ़कर हुई 1900 रुपये

एनपीके

एनपीके यानी नाईटोजन, पोटाशियम और फास्फोरस की 50 किलोग्राम की एक बोरी, जिसकी कीमत पूर्व में 1470 रुपये थी, मध्य-पूर्व क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों के कारण इस वर्ष बढ़कर 1900 रुपये हो गई है। इसलिए वैकल्पिक खाद उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

 

ये बात उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खाद-उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

[the_ad id=”1301″]

बैठक में यह जानकारी दी गई कि पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया (46 प्रतिशत नाइट्रोजन) तथा नाइट्रोजन, पोटाशियम, फॉस्फ़ोरस (एनपीके) 12: 32: 16 के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया (20 प्रतिशत नाइट्रोजन) और नैनो डीएपी (8 प्रतिशत नाइट्रोजन, 16 प्रतिशत पोटाशियम) की आपूर्ति की जा रही है। इन विकल्पों से पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायता मिलेगी। हिमफेड द्वारा एनपीके 12:32:16 के स्थान पर एनपीके 16:16:6 भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों का दैनिक भत्ता बढ़ा, हाल ही में बढ़ी थी सैलरीन

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *