शिक्षक ने सहयोगी अध्यापिका के साथ की छेड़छाड़, मामला दर्ज

FIR

चम्बा : थाना तीसा के अंतर्गत एक शिक्षक द्वारा अपनी ही सहयोगी अध्यापिका के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। यही नहीं, 2 साल से शिक्षक द्वारा पीड़िता को प्रताड़ित भी किया जा रहा था।

 

 

जानकारी के अनुसार मामला चुराह क्षेत्र एक सरकारी स्कूल से संबंधित है। आरोपी शिक्षक टीजीटी पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले 2 साल से आरोपी शिक्षक उस पर गंदी नजर रखता था, लेकिन वह हमेशा दूरी बनाए रखती थी।

 

 

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी कार्यों का बहाना बनाकर उसके आसपास आता रहता था। यही नहीं, मानसिक तौर पर भी उसे प्रताड़ित करता रहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शिक्षक बेवजह पीछा भी करता रहता था, जब वह कार्यालय में अकेली थी तो आरोपी शिक्षक वहां आया और उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद अध्यापिका ने अपनी शिकायत थाना तीसा में दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसे मामलों के साथ टीजीटी पद पर कार्यरत शिक्षक का पहले से ही नाता रहा है। कुछ साल पहले उक्त शिक्षक पर एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 

 

उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि तीसा थाना में शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है। 

 

Himachal: सीएम सुक्खू बोले, सडक़ों के नियमितीकरण को याचिका दायर करेगा वन विभाग

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!