Himachal Government has Transferred 24 HAS officers.

transferr

हिमचाल प्रदेश सरकार ने 24 एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 14 उपमंडलाधिकारियों के स्टेशन बदले गए हैं। ओशीन शर्मा को एसडीएम शिमला शहरी और शिल्पी बेक्टा को एडीएम कांगड़ा नियुक्त किया गया है। मंजीत शर्मा को फिर शिमला ग्रामीण में एसडीएम लगाया गया है जबकि मोहित रतन को धर्मशाला में बतौर एसडीएम नियुक्ति दी गई है। मंगलवार शाम को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।

एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान को सहकारी सभा कांगड़ा में अतिरिक्त पंजीयक, कंडाघाट के एसडीएम सिदार्थ आचार्य को एसी टू डीसी शिमला, एसडीएम कुमारसेन सुरेंद्र मोहन को अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास नियुक्त किया गया है। एसडीएम आनी नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर, एसडीएम डोडरा क्वार धर्मेश कुमार को एसडीएम रोहड़ू नियुक्त किया गया है।[the_ad id=”1305″]

धर्मेश कुमार के पास डोडरा क्वार का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा को एडीएम भरमौर, सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा अरुण कुमार को एसडीएम ज्वाली, एसडीएम शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर को आरटीओ सोलन, एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता को एसडीएम कुमारसेन लगाया गया है।
एसडीएम शिमला शहरी भानु गुप्ता को संयुक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा को जिला पर्यटन अधिकारी मंडी, संयुक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति मंजीत शर्मा को एसडीएम शिमला ग्रामीण, एसडीएम उदयपुर मनोज कुमार तीन को एसडीएम देहरा, सहायक सचिव ऊर्जा अमित कलथैक को एसडीएम आनी के पद पर नियुक्ति दी गई है।
[the_ad id=”1304″]
सहायक सचिव वित्त अरशिया शर्मा को एसडीएम झंडूता, सहायक सचिव स्वास्थ्य अकांक्षा शर्मा को एसडीएम केलांग, सहायक सचिव भाषा एवं संस्कृति ओशीन शर्मा को शिमला शहरी एसडीएम लगाया गया है। सहायक सचिव राजस्व मोहित रतन को एसडीएम धर्मशाला, सहायक सचिव शिक्षा कुलवंत सिंह को एसडीएम सुजानपुर, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा को एसडीएम सुन्नी लगाया गया है।
एसी टू डीसी शिमला गोपाल चंद को एसडीएम कंडाघाट, एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार तीन को एसडीएम भरमौर और एसडीएम सलूणी नवीन कुमार को आरटीओ मंडी के पद पर नियुक्ति दी गई है।
[the_ad id=”1301″]
Himachal Pradesh government has transferred 24 HAS officers.

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *