Himachal: प्रदेश में ई-केवाईसी कराने पर ही राशन डिपो में मिलेगा सस्ता राशन

ration depot

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए पीडीएस लाभार्थियों की ई-केवाईसी  फिर शुरू कर दी है। हिमाचल में 98 फीसदी लाभार्थियों की ई-केवाईसी  पूरी कर ली गई है। दो फीसदी लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने ई-केवाईसी  नहीं कराई है। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों की ई-केवाईसी हुई है उन्हें ही डिपुओं में सस्ता राशन मिलेगा।

[the_ad id=”1304″]
लाभार्थियों की सुविधा के लिए विभाग ने आधार आधारित फिंगर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके राज्य में किसी भी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर ई-पीओएस के माध्यम से ई-केवाईसी  प्रक्रिया को पूरा करने का प्रावधान किया है। इसके अलावा वेब एप्लीकेशन के माध्यम से राज्य या देश में कहीं भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर आधार आधारित फिंगर प्रिंट, आईआरआईएस बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके या स्वयं एंड्रायड आधारित मोबाइल एप्लीकेशन ईकेवाईसी पीडीएस एचपी के माध्यम से आधार आधारित फेस बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग कर ईकेवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने का प्रावधान किया है।
[the_ad id=”1305″]
लाभार्थी अपनी ई-केवाईसी  को पूरा करने में आने वाली किसी भी समस्या के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 1967 या 1800-180-8026 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वे निकटतम डिपो धारक से संपर्क कर सकते हैं। जिन राशन कार्ड धारकों ने केवाईसी नहीं करवाई, उनके कार्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं, जिससे राशन मिलना बंद हो सकता है। केवाईसी पूरी होने पर कार्ड फिर से चालू हो जाता है।
[the_ad id=”1305″]

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *