हिमाचल प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का होगा विलय

school teacher

हिमाचल प्रदेश में पांच किमी के दायरे में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मर्ज होंगे। शुक्रवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। निदेशालय से इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव देने को कहा गया है। 20 बच्चों की संख्या वाले हाई और 25 की संख्या वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मर्ज किया जाना है। फैसला लिया गया कि लड़के और लड़कियों की कम संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने का केस टू केस निर्णय होगा।

मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सिंगल डिजिट में दाखिले वाले 9वीं से बारहवीं कक्षा वाले स्कूलों को बंद करना आवश्यक है। जल्द ही विद्यार्थियों के दाखिलों से संबंधित सारी जानकारी जुटाकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में स्कूल मर्ज करने को कॉमन गाइडलाइन बनाने के निर्देश भी दिए। प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए दिशा निर्देश तय होंगे। वित्त विभाग की सिफारिशों के आधार पर यह गाइडलाइन बनेगी।
बैठक में स्कूल और उच्च शिक्षा निदेशालयों में स्टाफ आवंटन के निर्देश भी दिए गए। शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आगामी बैठक में इस बाबत विस्तृत प्रस्ताव लाने को कहा। साल 2013 से 2016 की अवधि वाले प्लेसमेंट पर लगे प्रिंसिपलों को नियमित नियुक्ति देने का भी बैठक में फैसला लिया गया। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से शिक्षकों का युक्तिकरण करने को लेकर भी विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई।Himachal Pradesh: चेकअप के लिए आपके घर आएगी एंबुलेंस, मुफ्त होगा इलाज; एक और गारंटी पूरी करने की तैयारी में सरकार

हिमाचल प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का होगा विलय

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!