Hpbose News: अगले शैक्षणिक सत्र से पहली से पांचवीं कक्षा तक बदलेगा पाठ्यक्रम

HPBOSE

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली से 5वीं कक्षा तक का सिलेबस बदलेगा। पाठ्यक्रम में यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है।

इस बार शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि पाठ्यक्रम में बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होगा। इस दौरान शिक्षा बोर्ड पहली से पांचवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव करेगा।
पाठ्यक्रम में क्या बदलाव होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ साफ नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है। ऐसे में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में क्या बदलाव करता है और किस विषय को ज्यादा महत्व देगा, यह अभी तक साफ नहीं है।
इस शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। पाठ्यक्रम में बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होगा। एनसीईआरटी ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाता है। अगले शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव होगा- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड

अगले शैक्षणिक सत्र से पहली से पांचवीं कक्षा तक बदलेगा पाठ्यक्रम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!