Himachal News: Vacant posts in remote areas will be filled soon, Principals will be promoted

hp education

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में अधिकतर रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में ज्यादा  नामांकन है, उनमें शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्यों की पदोन्नति की जाएगी। इनकी संख्या 600 से ऊपर हो चुकी है। जल्द इनकी पदोन्नति की जाएगी।

विभाग प्राथमिकता के आधार पर पदोन्नतियां करेगा। पीजीटी के 550 पदों को भी नियुक्ति मिलेगी। युक्तिकरण का कार्य अंतिम दौर में है। इस सत्र के समाप्त होते ही नियुक्तियां की जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान राकेश कालिया, पवन काजल और रणधीर शर्मा के सवाल के जवाब में कही।

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विभिन्न पदों की प्रदेश में बहुत-सी रिक्तियां हैं। बैचवाइज और आयोग के भर्ती करने की बात ठीक है, लेकिन पदोन्नति के आधार पर भी पदों को नहीं भरा जा रहा है। कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने कहा कि पीजीटी की कितने पदों को भरा है और कितने पदों को भरा जा रहा है।
कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने पूछा कि 1999 में लेक्चरर नियुक्त हुए, मगर प्रधानाचार्य नहीं बने, जबकि हेडमास्टर आगे पहुंच गए। इस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इस मामले की जांच  करवाई जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि बीच में कर्मचारी आयोग फंक्शनल नहीं था।

इस वजह से भी कुछ रिक्तियां नहीं भरी जा सकीं। अब इस काम को आगे बढ़ाया जा चुका है। प्रदेश के स्कूलों में एनरोलमेंट घटी है। स्कूलों की संख्या वही है। हाई एनरोलमेंट वाले स्कूलाें में शिक्षक भेजे जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!