PM Usha Yojana के तहत, शिक्षा विभाग को 9 करोड़ 80 लाख रुपये का अनुदान जारी

Indian rupee new

केंद्र सरकार ने प्रदेश शिक्षा विभाग को पीएम ऊषा के तहत 9 करोड़ 80 लाख रुपए की ग्रांट जारी की है, जबकि इसमें 10 फीसदी शेयर यानी 1 करोड़, 8 लाख 888 रुपए राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों और कालेजों को लगभग 11 करोड़ रुपए के बजट का वितरण कर दिया है।

[the_ad id=”1305″]

इस दौरान 2 विश्वविद्यालयों और 14 कालेजों को यह बजट जारी किया गया है। एचपीयू और एसपीयू को इसके तहत बजट जारी किया गया है। इस दौरान एचपीयू को 2 करोड़ 20 लाख रुपए का बजट दिया गया है।

 

इसके साथ ही डिग्री कालेज हमीरपुर को 50 लाख, डिग्री कालेज चुवाड़ी को भी 50 लाख, डिग्री कालेज लील्हकोठी को 58 लाख, डिग्री कालेज बंगाणा को लगभग 35 लाख 5 हजार 211 रूपए, डिग्री कालेज घुमारवीं को 30 लाख, डिग्री कालेज अंब को 50 लाख, डिग्री कालेज सीमा रोहड़ू को 59 लाख 98 हजार 500 रुपए, आरकेएमवी कालेज को 39 लाख 93 हजार, डिग्री कालेज नाहन को 1 करोड़,

[the_ad id=”1301″]

डिग्री कालेज बीटन को 47 लाख 53 हजार 313 रुपए, डीएवी कोटखाई को 43 लाख 61 हजार, 475 रुपए, डिग्री कालेज दौलतपुर चौक को 48 लाख 50 हजार, डिग्री कॉलेज भरमौर को 54 लाख 99 हजार 529, डिग्री कालेज पालमपुर को 37 लाख 20 हजार रुपए जारी किए गए हैं। इस ग्रांट से कालेजों में इन्फ्रास्ट्रक्चर और मजबूत हो पाएगा। इसके साथ कालेजों में और कमियों को भी दूर किया जा सकेगा।

[the_ad id=”1301″]

Himachal: सोमवार को होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *