HP News : हिमाचल में हो रहा 11522 मेगावाट बिजली उत्पादन

Himachal Pradesh Legislative Assembly

हिमाचल प्रदेश में 11,522 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। सौर और जल ऊर्जा के माध्यम से यह उत्पादन किया जा रहा है। भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सौर ऊर्जा के माध्यम से 113 परियोजनाएं विद्युत उत्पादन कर रही है। इनकी उत्पादन क्षमता 129.35 मेगावाट है।

पेट्रोल और डीजल से 1530 करोड़ रुपये एकत्र हुआ कर

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक 1530 करोड़ का कुल कर संग्रहण हुआ है। इसमें 906 करोड़ डीजल और 624 करोड़ रुपये पेट्रोल से एकत्र हुआ है। वर्ष 2023-24 में कुल कर संग्रहण 1530 करोड़ रुपये और 2022-23 में 1201 करोड़ रुपये हुआ था।

भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में डीजल पर 13.9 फीसदी या 10.40 रुपये प्रति लीटर जो अधिक हो की दर से वैट लिया जाता है। पेट्रोल पर 17.5 फीसदी या 13.50 रुपये प्रति लीटर जो अधिक हो की दर से वैट लिया जाता है।

 

हिमाचल की खबरें Twitter  पर पढ़ने  के  लिए  हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!