राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि पटवारी-कानूनगो के स्टेट कैडर की जल्द वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। वरिष्ठता निर्धारण का मामला विचाराधीन है। अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। भाजपा विधायक पवन कुमार काजल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि पटवारी और कानूनगो का संवर्ग जिला कैडर से स्टेट कैडर करने के लिए 22 फरवरी 2025 को अधिसूचना जारी की गई है।
प्रदेश में भूमि की पैमाइश के लिए पूर्व में भिन्न प्रणाली प्रचलित रही है। अधिकांश जिलों में भूमि की पैमाइश की पुरानी प्रणालियां अब एक ही मीट्रिक प्रणाली में तबदील की जा रही है। जिलों में बंदोबस्त का कार्य पूरा होने के बाद भूमि की पैमाइश की इकाई एक समान हो जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here



