हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने कालेजों में होने वाली स्नातक वार्षिक परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। बीते 6 मार्च को जारी की गई टैंटेटिव डेटशीट को लेकर आई आपत्तियों पर गौर करने के बाद बुधवार को फाइनल डेटशीट जारी की गई। परीक्षाएं 27 मार्च से ही शुरू होंगी।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी हुई डेटशीट के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होकर अब 2 मई तक चलेंगी, जबकि द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होकर अब 8 मई तक चलेंगी और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होकर अब 6 मई तक चलेंगी। विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
[the_ad id=”1301″]
बीडीएस द्वितीय व अंतिम वर्ष की अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी
विश्वविद्यालय ने बीडीएस द्वितीय व अंतिम वर्ष की अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेंगी, जबकि अंतिम वर्ष की ये परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेंगी। विस्तृत डेटशीट वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।
[the_ad id=”1305″]
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here