Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को स्वेच्छा से ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश

school teacher

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को स्वैच्छिक तौर पर ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नए शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों के लिए यह नए दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। प्रदेश के कुछ स्कूलों ने अपने स्तर पर शिक्षकों के लिए कोड तय किया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षक रोल मॉडल होते हैं। शिक्षकों की ड्रेस और व्यवहार का स्कूली बच्चों पर सीधा असर पड़ता है। जिन स्कूलों में ड्रेस कोड लागू हुए हैं, वहां बदलाव देखा गया है।

[the_ad id=”1305″]

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड शुरू करना अनिवार्य नहीं किया गया है। जो स्कूल इन्हें अपनाना चाहता है, वह नए सत्र से शुरुआत कर सकता है। योजना के तहत शिक्षकों के लिए फॉर्मल ड्रेस और शिक्षिकाओं के लिए साड़ी या साधारण सूट-सलवार का ड्रेस कोड तय किया गया है।
[the_ad id=”1301″]
 

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को स्वेच्छा से Dress code लागू करने के निर्देश

देश के कई राज्यों में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों को विद्यार्थी अपना रोल मॉडल मानते हैं। बच्चे शिक्षकों को देखकर अपना व्यवहार बनाते हैं। ऐसे में शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेवारी है कि बच्चों को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *