खज्जियार चंबा हिमाचल प्रदेश

Khajjiar Mini Switzerland

खज्जियार डलहौजी से 22 किमी की दूरी पर चम्बा जिले में स्थित है। इसे हिमाचल प्रदेश का मिनी स्विट्जरलैण्ड भी कहा जाता है। पी. ब्लेजर ने 7 जुलाई, 1992 को इसे यह नाम दिया। यह दुनिया में 160वाँ पर्यटक स्थल था, जिसे मिनी स्विट्जरलैण्ड का नाम दिया गया।

[the_ad id=”1304″]

खज्जियार चंबा हिमाचल प्रदेश
Khajjiar “Mini Switzerland”

खजियार 1.5 किमी लम्बा तथा 0.75 किमी चौड़ा एक पठार है। डलहौजी से चम्बा जाने वाले इस मार्ग पर पहले कई मील तक चढ़ाई है। लक्कड़ मण्डी नामक स्थान पर तो एक नाले में बारह महीने बर्फ जमी रहती है। खजियार के जंगल बड़े मनमोहक हैं।

[the_ad id=”1301″]

हर ओर पहाड़ ऊपर उठते चले गए हैं, उनके बीच में एक गोल प्याले की भाँति खजियार का हरा मैदान और मैदान के बीच में एक झील है। पहाड़ों के ढलान देवदार के जंगलों से इस तरह भरे हैं कि पेड़ों की नुकीली चोटियों के अलावा और कुछ दिखाई नहीं पड़ता। यहाँ की हरियाली मन को मोह लेने वाली है।

 

Kangra Himachal Pradesh

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *