Shimla Himachal Pradesh

शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को ‘पहाड़ियों की रानी‘ कहा जाता है। स्वतन्त्रता से पूर्व यह भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। शिमला का नामकरण ‘श्यामला देवी’ (काली देवी) के नाम पर किया गया है।

[the_ad_placement id=”adsense-in-feed”]

अंग्रेजों ने 1819 ई. में शिमला पर अधिकार कायम कर लिया हैं। तथा 1864 ई. में लॉर्ड लॉरेन्स ने इसे ब्रिटिश सरकार की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया। समुद्रतल से 2,205 मीटर की ऊँचाई पर स्थित शिमला अनुमानतः विश्व का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल है। यहाँ देश-विदेश से लोग काफी संख्या में ग्रीष्मकाल में भ्रमण करने आते हैं और भरपूर आनन्द उठाते हैं।

 

बर्फ से ढकी हुई ये पहाड़ियाँ मनोहारी छटा बिखेरती हैं और पर्यटकों को बार-बार आने के लिए आकर्षित करती हैं। 12 किमी की परिधि में स्थित शिमला में इन पहाड़ियों के अतिरिक्त कुछ ऐतिहासिक सरकारी भवन भी हैं;

[the_ad id=”1301″]

जैसे— बर्नेस कोर्ट, गार्टन कैसल तथा वाइस रीगल लॉज, ये भी अत्यन्त दर्शनीय हैं। चारों तरफ फल-फूल से लदे वृक्ष और मनोरम प्राकृतिक दृश्य शिमला की खूबसूरती को और बढ़ाते शिमला से 2 किमी दूर स्थित जाखू पहाड़ी शिमला की उच्चतम चोटियों में से एक है। इसकी ऊँचाई लगभग 2,455 मीटर है। इसकी चोटी पर एक प्रसिद्ध हनुमान मन्दिर भी स्थित है, जिसके सम्बन्ध में ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी जब संजीवनी बूटी लेकर लौट रहे थे, तो उन्होंने कुछ समय वहाँ पर व्यतीत किया था।

shimla himachal
shimla himachal

इसके अतिरिक्त शिमला में कुछ अन्य पहाड़ियाँ हैं, जो काफी प्रसिद्ध हैं; जैसे— समरहिल, प्रॉस्पेक्ट हिल आदि। समरहिल पर हिमाचल विश्वविद्यालय स्थित है और साथ ही सुन्दर हरे-भरे जंगल, जो दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र हैं। प्रॉस्पेक्ट हिल भी शिमला का एक सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस पहाड़ी के शिखर पर कामना देवी का प्रसिद्ध मन्दिर है।

 

शिमला में स्टेट म्यूजियम, इंदिरा गांधी खेल परिसर, रिज पर क्राइस्ट चर्च है। इसके अलावा यहाँ पर चैडविक फाल, ग्लेन जैसे दर्शनीय स्थल भी हैं।

[the_ad id=”1304″]

Manali Himachal Pradesh

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *