HPBOSE Exam: बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सात तरह का पहरा

hpbose

4 मार्च से शुरू होने वाली 10वीं- 12वीं कक्षा की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं पर इस बार नकल रोकने के लिए सात तरह का पहरा होगा। परीक्षाओं के दौरान बोर्ड के गठित उड़नदस्तों के साथ एसडीएम और उपनिदेशक स्तर तक मॉनीटरिंग होगी। बोर्ड परीक्षाओं में नकल के मामलों को रोकने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं।

HPBOSE Exam
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की चार मार्च को सुबह के सत्र में 10वीं कक्षा की हिंदी और जमा दो कक्षा की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। प्रदेश भर में इन परीक्षाओं के दौरान जमा दो में नियमित और एसओएस से संबंधित 93,494, जबकि दसवीं कक्षा में 99,804 विद्यार्थी परीक्षा हाल में बैठेंगे।

 

[the_ad id=”1305″]

 

परीक्षा के लिए बोर्ड प्रबंधन ने 2,300 के करीब केंद्रों का गठन किया है। परीक्षाओं के दौरान नकल के मामलों को रोकने के लिए बोर्ड प्रबंधन इस बार ज्यादा सख्त दिख रहा है। बोर्ड प्रबंधन ने नकल के मामलों को रोकने के लिए सात तरह की मॉनिटरिंग करने का फैसला लिया है। इसमें हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

 

 

इसके अलावा अधीक्षक और उपाधीक्षक भी नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे। वहीं, बोर्ड की ओर से उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जबकि एसडीएम, उपनिदेशक और बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नकल करने वाले परीक्षार्थियों की मॉनीटरिंग की जाएगी। 

[the_ad id=”1301″]

 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *