Temples in Chamba District

CHAMBA

(1) चम्बा जिला के मंदिर 

 

मणिमहेश मंदिर भरमौर का निर्माण मेरूवर्मन ने करवाया था।

शक्ति देवी मंदिर चम्बा के छतराड़ी में स्थित है, जिसका निर्माण मेरूवर्मन ने करवाया था। गुग्गा शिल्पी मेरूवर्मन का प्रमुख शिल्पकार था जिसने यह मंदिर बनाया था।

 

लक्षणा देवी मंदिर भरमौर में स्थित है। यह मंदिर महिषासुरमर्दिनी दुर्गा को समर्पित है। यह मंदिर मेरूवर्मन के शिल्पी गुग्गा द्वारा बनाया गया था।

गणेश मंदिर भरमौर में स्थित है। यह मंदिर मेरूवर्मन के समय में बनाया गया था।

नरसिंह मंदिर भरमौर में स्थित है। इसका निर्माण राजा युगांकर वर्मन की रानी त्रिभुवन रेखा देवी ने करवाया था।

हरिराय मंदिर की स्थापना लक्ष्मण वर्मन ने की थी। यह मंदिर चम्बा शहर में स्थित है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर चम्बा शहर में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण साहिल वर्मन ने किया था। यह 6 मंदिरों का समूह है।

Temples in Chamba District
लक्ष्मी नारायण मंदिर चम्बा

कामेश्वर महादेव मंदिर साहो और चमेसणी (चम्पावती) मंदिर चम्बा की स्थापना साहिल वर्मन ने की थी।

गौरी शंकर मंदिर चम्बा का निर्माण राजा युगांकर वर्मन ने करवाया था।

बंसी गोपाल मंदिर चम्बा का निर्माण राजा बलभद्र वर्मन ने 1595 ई. में करवाया था।

सीता राम मंदिर चम्बा का निर्माण राजा पृथ्वी सिंह की नर्स (दाई) बाटलू ने करवाया था।

हिडिम्बा मंदिर चम्बा के मैहला में स्थित है। इसका निर्माण राजा पृथ्वी सिंह की नर्स बाटलू ने करवाया था।

चौरासी मंदिर -चम्बा के भरमौर में चौरासी मंदिरों का समूह है।

राधा कृष्ण मंदिर चम्बा का निर्माण 1825 ई. में जीत सिंह की रानी राधा ने करवाया था।

Swarojgar Yojna (Self Employment Scheme) H.P

About The Author

error: Content is protected !!