भज्जी रियासत की स्थापना किसने की थी

shimla himachal

कुटलेहर रियासत के वंशज ‘चारू’ (चिरू) ने भज्जी रियासत (Bhajji Riyasat) की स्थापना की थी जिसने बाद में अपना नाम बदलकर उदयपाल रख लिया था। चारू की 29वीं पीढ़ी के सोहनपाल ने सुन्नी शहर की स्थापना की तथा भज्जी रियासत को राजधानी भज्जी से सुन्नी स्थानांतरित किया। भज्जी रियासत पर 1803 से 1815 ई. तक गोरखों का कब्जा रहा।

[the_ad id=”1301″]

गोरखों को 1815 ई. में निकालने के बाद ब्रिटिश सरकार ने राणा रुद्रपाल को स्वतंत्र सनद प्रदान की। राणा रुद्रपाल 1842 ई. में राजगद्दी त्याग कर हरिद्वार आश्रम में रहने लगे। भज्जी रियासत के अंतिम शासक राणा रामचन्द्र पाल थे। भज्जी को 1948 में तहसील बनाकर (महासू) हिमाचल प्रदेश में विलय किया गया। वर्तमान में भज्जी सुन्नी तहसील का भाग है।

[the_ad id=”1301″]

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *