प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojna)
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केन्द्रीय प्रायोजित योजना है जो कि प्रदेश के सभी जिलो में संचालित की जा रही है। यह योजना 01-01-2017 से प्रभावी है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उददेश्य :

मजदूरी की क्षति के बदले में नकद राशि को प्रोत्साहन के रूप में आंशिक क्षतिपूर्ति प्रदान करना ताकि महिलाएं पहले जीवित बच्चे के जन्म से पहले और बाद मे पर्याप्त विश्राम कर सके । प्रदान की गई नकद प्रोत्साहन राशि से गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान करवाने वाली माताओं में स्वस्थ रहने के आचरण में सुधार होगा ।
[the_ad id=”1305″]
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का वहन
: 90 प्रतिशत केन्द्र सरकार 10 प्रतिशत राज्य सरकार ।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की पात्रता :
ऐसी गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को छोड़कर जो केन्द्र सरकार या राज्य सरकारों या सार्वजनिक उपक्रमों के साथ नियमित रोजगार मे है या जो वर्तमान मे लागू किसी कानून के अर्न्तगत समान लाभ प्राप्त कर रही हैं सभी गर्भवती महिलाएं एवं स्तनपान करवाने वाली माताएं । योजना का लाभ केवल पहले बच्चे तक सीमित है।
[the_ad id=”1304″]
सहायता एवं सेवाएं :
गर्भवती महिलाएं एवं स्तनपान करवाने वाली माताएं तीन किस्तों में 5,000/- रूपये नकद लाभ प्राप्त करेगी। इनमें से प्रथम किस्त 1000/- रूपये पंजीकरण के उपरान्त, दूसरी किस्त 2000/ रूपये गर्भधारण के 6 मास उपरान्त व तीसरी किस्त 2000 रूपये बच्चे के टीकाकरण प्रथम चक पूर्ण करने के उपरान्त दी जाती है। इसके अतिरिक्त लाभार्थी 1000/- रूपये तक का लाभ जननी सुरक्षा योजना के अन्र्तगत भी प्राप्त कर सकता है ।
प्रकिया : लाभार्थी पंजीकरण तथा किस्त के दावे के लिए योजना के अर्न्तगत निर्धारित फॉर्म भरने तथा आंगनबाड़ी केन्द्र मे उसे जमा करने पर लाभ प्राप्त कर सकता है।
[the_ad id=”3700″]
सम्पर्क अधिकारी : सम्बन्धित जिला कार्यकम अधिकारी / बाल विकास परियोजना अधिकारी / पर्यवेक्षिका / आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Construction Expansion of Hostel Buildings for Working Women
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here