Himachal Vidhansabha सेशन के बीच भाजपा-कांग्रेस का जोरदार हंगामा

Himachal Assembly Winter Session

Himachal Vidhansabha के तीसरे दिन सदन के बाहर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही प्रदर्शन किए। भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष कक्ष से हाथ में तख्तियां व बैनर लेकर विरोध जताया। कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को कर्मचारी विरोधी करार देते हुए जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व कर्मचारियों को ग्रेच्युटी शीघ्र जारी करने, पूर्व कर्मचारियों को समय पर पेंशन का भुगतान करने, पूर्व कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों के भुगतान को लेकर हाथों में तख्तियां लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा दल के विधायक मौजूद रहे। शुक्रवार को विधानसभा सत्र प्रश्नकाल के साथ शुरू हुआ। भाजपा विधायक जब सदन में पहुंचे तब तक विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू कर दिया था। इस बीच नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सदन में पहुंचे। जयराम ठाकुर ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत अपनी बात रखने को समय मांगा। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि दो दिनों से प्रश्नकाल नहीं हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल जारी रखा।

 

विपक्ष के सदस्य अपनी सीटों पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। शोर शराबे के बीच सदन की कार्यवाही जारी है। विपक्ष के शोर शराबे के बीच प्रश्नकाल जरी रहा। इस बीच कई नेता नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। जोरदार नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने 10 मिनट के लिए स्थगित भी किया।

Sanjauli Mosque dispute: संजौली मस्जिद विवाद को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!