Solan News: विद्यार्थियों को प्रताड़ित करने पर प्रिंसिपल की जवाबदेही होगी तय

SCHOOL

सोलन जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तो अब प्रधानाचार्यों की जवाबदेही भी तय होगी। ऐसा मामला सामने आने पर प्रधानाचार्य को भी तुरंत संज्ञान लेना होगा। यही नहीं, प्रधानाचार्य को बिना किसी विलंब के सख्त कार्रवाई करनी होगी। इसी के साथ संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

इन बातों का भी रखना होगा ध्यान

स्कूलों में अध्यापकों के ड्रेस कोड का उल्लंघन, जींस पहनने के भी मामले आ रहे हैं। इसी के साथ पढ़ाई के समय अध्यापकों की ओर से मोबाइल फोन का भी प्रयोग किया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
वहीं, स्कूलों में अधूरे कैश बुक, फंड रजिस्टर और छात्रों के दैनिक उपस्थिति रिकॉर्ड, सेवा पुस्तिका और पेंशन मामले के कारण भी विभाग को कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इन मामलों में भी प्रधानाचार्य संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकते हैं।
स्कूलों में नियमों की अवहेलना पर विभाग ने सख्ती कर दी है। प्रधानाचार्य को तुरंत संज्ञान लेने के लिए कहा है। साथ ही अध्यापकों को भी बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा है। स्कूलों में अब नियमों की अवहेलना होती है तो किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। –गोपाल चौहान,उच्च शिक्षा उपनिदेशक, सोलन

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!