Himachal Weather Update : कड़ाके की ठंड से हिमाचल में जमने लगे नदी नाले, पर्यटकों के लिए एडवायजरी जारी

himachal weather 646f562bf2dee1f106e61e4b8657b22d

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क चल रहा है, लेकिन शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। कुल्लू मनाली सहित लाहुल स्पीति में ठंड प्रचंड हो गई है। धूप खिलने के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सूरज ढलते ही लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।  कड़ाके की ठंड से लाहुल स्पीति में नाले व झरने जमने लगे हैं। लाहुल-स्पीति जिले में रोहतांग, शिंकुला, कुंजम व बारालाचा दर्रे में बहने वाले सभी झरने जमकर ठोस हो गए हैं।

 

चंद्रभागा नदी के किनारे भी अब जमने शुरू हो गए हैं। लाहुल निवासी टशी राम, सोनम, दोरजे, पलजोर व दीपक ने बताया कि जनजातीय जिले में तापमान माइनस से नीचे पहुंचने लगा है। इससे नदी-नालों के साथ पेयजल स्रोत भी जमने लगे हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए वह लोग आवश्यक सामग्री के भंडारण में जुट गए हैं।  बर्फबारी के मौसम में आवश्यक सामग्री की किल्लत न आए, इसके लिए लोग तीन-चार महीनों के लिए राशन, लकड़ी और अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण कर रहे हैं। 

 

 

 

 काजा मार्ग पर थम जाएंगे वाहन

दूसरी ओर लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है, जबकि काजा मार्ग पर भी 24 नवंबर को वाहनों की रफ्तार थम जाएगी। स्पीति घाटी के लोग अब मई जून में कुंजम बहाल होने तक शिमला से बाया किन्नौर व समदो होकर ही काजा आ जा सकेंगे। पर्यटक अब इस मार्ग से आवाजाही नहीं कर सकेंगे। 

 

उपायुक्त ने जारी की एडवायजरी

उधर, उपायुक्त लाहुल स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि सर्दियों के लिए पर्याप्त खाद्य सामग्री और ईंधन का भंडारण कर लिया गया है। लोग भी अपने स्तर पर जरूरी सामान और बालन लकड़ी स्टोर कर रहे हैं। 25 नवंबर से कुंजुम दर्रा वाहनों के लिए बंद हो जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अब मनाली लेह सहित कुंजुम मार्ग पर सफर न करें।

 

Himachal Panchayat Elections: पंचायत चुनाव के शोर में थम गए विकास कार्य

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!