Himachal Weather: हिमाचल में करवट बदल सकता है माैसम

weather

 हिमाचल प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ताबो में पारा माइनस 7.0 डिग्री पहुंचा दर्ज किया गया है। राज्य में 22 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिसय से कम दर्ज किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर तीन दिन घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। मंडी में घना कोहरा दर्ज किया गया। 

 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 3 दिसंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन 4 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में और 5 दिसंबर को मध्य और उच्च पहाड़ी कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आ सकता है। उधर, अगले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
इसके बाद अगले 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।   29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भाखड़ा डैम (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में सुबह व रात के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। ठंड बढ़ने के साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!