Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog HPRCA: आवेदन में चूक अभ्यर्थियों को पड़ेगी महंगी

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog HPRCA

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog HPRCA की ओर से निकाली गई बंपर भर्ती में आवेदन में चूक अभ्यर्थियों को महंगी पड़ेगी। अब आयोग की ओर से आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए करेक्शन विंडो का प्रयोग करने के लिए शुल्क तय किया गया है। इस विंडो का प्रयोग करने पर अभ्यर्थियों को हर दफा 100 रुपये चुकाने होंगे। आवेदन तिथि के तीन दिनों के बाद सात दिन के लिए अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन विंडो को खोला जाएगा। करेक्शन विंडो का विकल्प पूर्व की भर्तियों में आयोग की ओर से दिया जाता रहा है, लेकिन शुल्क पहली दफा लागू किया गया है।

 

पूर्व में राज्य चयन आयोग में आवेदन शुल्क में भी लगभग दोगुनी बढ़ोतरी की गई थी। टीजीटी भर्ती के दौरान आवेदन शुल्क 450 रुपये तय किया गया था, लेकिन उसके बाद से निकाली गई भर्तियों में शुल्क को 800 रुपये कर दिया गया। अब करेक्शन विंडो के लिए भी आयोग ने शुल्क तय कर दिया है। खास बात यह है कि पेपर लीक प्रकरण के चलते सरकार की ओर से भंग किए जा चुके कर्मचारी चयन आयोग के दौर में महज 350 आवेदन शुल्क था।

 

 

अब राज्य चयन आयोग के दौर में आवेदन से लेकर परीक्षा तमाम कार्य को ऑनलाइन तो कर दिया गया, लेकिन आवेदन शुल्क को लगभग दोगुना कर अब करेक्शन विंडो को शुल्क भी लागू कर दिया गया है। 271 पदों की भर्ती अधिसूचना में शुल्क की जानकारी साझा की गई है।

 

करेक्शन विंडो का विकल्प अभ्यर्थियों को दिया है ताकि वे गलती में सुधार कर सकें। आवेदन के लिए 35 दिनों का लंबा वक्त दिया जाता है। गाइडलाइन को पढ़ते हुए अभ्यर्थी सावधानी से आवेदन सब्मिट करें, ताकि कोई त्रुटि न हो। यदि गलती रह जाती है तो करेक्शन विंडो का विकल्प दिया गया है। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

 

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog HPRCA

 

HP GK Himachal Pradesh General Knowledge In Hindi

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!