दिवाली पर मिठाई खरीदने वालों को झटका, हिमाचल में मिल्कफेड ने बढ़ाए दाम

mithai milkfed himachal pradesh

दिवाली पर इस बार हिमाचल प्रदेश में मिल्कफेड की मिठाइयां खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (मिल्कफेड) ने दिवाली 2026-27 के लिए मिठाइयों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में बढ़ोतरी की है। इसके तहत 400 ग्राम के पैक पर 10 रुपये और 800 ग्राम के पैक पर 25 रुपये बढ़ाए गए हैं। मिठाइयों की कीमतों में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। मिल्कफेड के विपणन प्रबंधक डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। त्योहार के दौरान मांग पूरी करने के लिए पहले चरण में करीब 250 क्विंटल मिठाइयां तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

निजी फर्म से मिठाइयां तैयार करवाई जा रहीं

मिल्कफेड की ओर से इस बार भी चंडीगढ़ की एक निजी फर्म से मिठाइयां तैयार करवाई जा रही हैं। मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मिल्कफेड की तीन टीमें निरीक्षण के लिए भेजी गई हैं। मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाला देसी घी भी मिल्कफेड की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा है। डॉ. संदीप ठाकुर ने दावा किया कि मिल्कफेड की टीमों की निगरानी में ही मिठाइयां तैयार की जा रही हैं जिससे इनमें मिलावट की आशंका न रहे। गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए उत्पादन प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

नारियल बर्फी का सबसे ज्यादा उत्पादन

दिवाली के लिए मिल्कफेड ने पहले चरण में करीब 250 क्विंटल मिठाइयां तैयार करने की योजना बनाई है। उत्पादन सूची के अनुसार, नारियल बर्फी की मात्रा 47.37 क्विंटल, मिल्क केक की 21.74 क्विंटल, काजू बर्फी की 19.58 क्विंटल, पहाड़ी बर्फी की 19.55 क्विंटल और पंजीरी की 17.79 क्विंटल रखी गई है। इन पांच मिठाइयों की कुल मात्रा करीब 126 क्विंटल है। त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी है।

800 ग्राम के पैक में 800 रुपये की काजू बर्फी

मिल्कफेड की मूल्य सूची के अनुसार, 400 ग्राम डोडा बर्फी, माह दाल पिन्नी, मिल्क केक, ब्राउन पेड़ा, सोन पापड़ी, नारियल बर्फी, भुना चना बर्फी, पहाड़ी बर्फी और चोको चिप बर्फी की कीमत 285 रुपये निर्धारित की गई है। पंजीरी की कीमत 300 रुपये और काजू बर्फी की 410 रुपये है। 800 ग्राम के पैक में इन मिठाइयों की कीमत क्रमशः 520 रुपये, पंजीरी की 595 रुपये और काजू बर्फी की 800 रुपये है।

Valmiki Awas Yojana: हिमाचल में घर निर्माण के लिए मिलेगी 3 लाख की सहायता

इसके अलावा 800 ग्राम के पैक में मोतीचूर के लड्डू की कीमत 375 रुपये और सेलिब्रेशन पैक की 600 रुपये है। एक किलोग्राम रसगुल्ले और गुलाब जामुन की कीमत 250-250 रुपये निर्धारित की गई है। गिफ्ट पैक-एक की कीमत 700 रुपये और गिफ्ट पैक-दो की 1100 रुपये है। शुगर फ्री श्रेणी में 400 ग्राम मिल्क केक, नारियल बर्फी और पहाड़ी बर्फी की कीमत 380-380 रुपये रखी गई है।

हिमाचल प्रदेश में हर 10 साल में 4 दिन बढ़ रहा सूखा, जानें असर

FAQ Question & Answer

प्रश्न 1: हिमाचल प्रदेश में दिवाली पर मिल्कफेड की मिठाइयां कितनी महंगी होंगी?

उत्तर: उपलब्ध खबर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में दिवाली पर मिल्कफेड की मिठाइयों के दाम 10 से 25 रुपये तक बढ़ने की जानकारी है।

प्रश्न 2: मिल्कफेड की मिठाइयों के दाम क्यों चर्चा में हैं?

उत्तर: दिवाली से पहले मिठाइयों की कीमतों में 10 से 25 रुपये तक बढ़ोतरी की खबर के कारण मिल्कफेड की मिठाइयां चर्चा में हैं।

प्रश्न 3: मिल्कफेड की मिठाइयों के बढ़े हुए दाम कब लागू होंगे?

उत्तर: उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी दिवाली के अवसर पर बताई गई है। नई कीमतें लागू होने की सटीक तारीख और मिठाईवार रेट की पुष्टि आधिकारिक जानकारी से करें।

प्रश्न 4: क्या हिमाचल में मिल्कफेड की सभी मिठाइयां महंगी होंगी?

उत्तर: उपलब्ध खबर में 10 से 25 रुपये तक दाम बढ़ने की बात कही गई है। सभी मिठाइयों पर लागू होने वाली बढ़ोतरी की पुष्टि के लिए मिल्कफेड की आधिकारिक मूल्य सूची देखें।

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *